Jaunpur News : मड़ियाहूँ में खुला पहला AI सेंटर, युवाओं को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

Naya Sabera Network
जमालापुर में भुआल सिंह फाउंडेशन और NIIT फाउंडेशन ने शुरू किया केंद्र

मड़ियाहूँ। ग्रामीण युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मड़ियाहूँ के जमालापुर में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सेंटर की शुरुआत की गई है। भुआल सिंह फाउंडेशन और NIIT फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से स्थापित इस सेंटर में युवाओं को कंप्यूटर, डिजिटल टूल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क दिया जाएगा।

केंद्र का उद्घाटन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अनीत सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। गांव के युवाओं को भी AI और कंप्यूटर जैसी नई तकनीकों को सीखने का अवसर मिलना चाहिए।

डॉ. अनीत सिंह ने कहा कि रोजगार के लिए ग्रामीण युवाओं को 10-12 हजार रुपये की नौकरी के लिए मुंबई, सूरत और गुजरात जैसे बड़े शहरों में पलायन करना पड़ता है। इस केंद्र का उद्देश्य युवाओं को गांव में ही आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सेंटर में भेजकर नि:शुल्क प्रशिक्षण का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और मेहनत की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही संसाधन और मार्गदर्शन देने की है।

संस्थान के प्रतिनिधियों के अनुसार, सेंटर में कंप्यूटर साक्षरता, डिजिटल टूल्स और AI से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे ग्रामीण युवा डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे और घर से भी काम के अवसर हासिल कर सकेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में NIIT फाउंडेशन की टीम, भुआल सिंह फाउंडेशन के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद रहे।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!