बक्शा, जौनपुर। विकास खण्ड के बबुरा गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के अंतर्गत विभिन्न फसलों के क्लस्टर प्रदर्शन में चयनित कृषकों के प्रक्षेत्र पर फील्ड डे गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को प्रदर्शन के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों तथा फसल उत्पादन में आधुनिक तकनीक के प्रयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कृषकों को संबोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी कृषि अनुराग सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत विभिन्न फसलों के क्लस्टर प्रदर्शन का उद्देश्य कृषकों को नवीन एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ना तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कृषकों से प्रदर्शन प्रक्षेत्रों में अपनाई जा रही तकनीकों का अवलोकन कर उन्हें अपने खेतों पर भी अपनाने का आह्वान किया। तकनीकी सहायक देवेश मिश्रा, एवं के.पी. सिंह ने कृषकों को फसल प्रबंधन, समय से कृषि कार्य करने, संतुलित उर्वरक प्रयोग, खरपतवार नियंत्रण तथा बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक विधियों को अपनाने के संबंध में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान चयनित कृषकों के प्रदर्शन प्रक्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कृषि टीम ने कृषक बाबूराम यादव की धान की सीधी बुवाई का प्रदर्शन, रामयश यादव धान की धान का सीधी बुवाई एवं शंकर मक्का का प्रदर्शन एवं सुनील कुमार द्वारा शंकर बाजरा का प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया।अधिकारियों द्वारा अवलोकन करते हुए कृषकों से फसल प्रबंधन एवं अपनाई गई कृषि तकनीक के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही उपस्थित कृषकों को प्रदर्शन प्लाटों में अपनाई गई तकनीकों के व्यावहारिक लाभों की जानकारी दी गई। गोष्ठी में कृषकों को धान की सीधी बुवाई तकनीक के लाभ, समय एवं श्रम की बचत, खेत में उचित नमी प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण तथा फसल की प्रारंभिक अवस्था में आवश्यक कृषि कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त शंकर मक्का एवं शंकर बाजरा की उन्नत खेती के संबंध में भी आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रभारी राजकीय बीज गोदाम सर्वेश कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार पटेल, करिश्मा यादव, किसान विद्याधर यादव, अभिमन्यु सिंह, लक्ष्मीशंकर, वीरेन्द्र यादव, देवराज यादव, जगदीश गौड़ एवं बाबूराम यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
Jaunpur News : बबुरा गांव में किसानों को कृषि तकनीक वैज्ञानिक पद्धतियों तथा फसल उत्पादन के प्रति किया गया जागरूक
सितंबर 18, 2026

Tags