Jaunpur News : उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में बनेगा 10 बेड का NICU और PICU

Naya Sabera Network


जौनपुर। सिद्दीकपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में गंभीर नवजात शिशुओं और बच्चों के इलाज की सुविधा बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) और 10 बेड का बाल गहन चिकित्सा इकाई (PICU) स्थापित करने का प्रस्ताव शासन और प्रशासन को भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद दोनों इकाइयों में आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे और वार्ड शुरू किया जाएगा। NICU शुरू होने से समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले, सांस लेने में परेशानी, जन्म के बाद जटिलता या गंभीर संक्रमण से पीड़ित नवजातों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। ऐसे नवजातों को लगातार निगरानी और विशेष चिकित्सा देखभाल की जरूरत होती है। आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य जीवनरक्षक उपकरणों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं 10 बेड के PICU में गंभीर रूप से बीमार बच्चों का इलाज किया जाएगा। सांस लेने में गंभीर परेशानी, गंभीर संक्रमण, दुर्घटना या अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार मिलेगा। बच्चों की स्थिति के अनुसार ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. आरबी कमल ने बताया कि इमरजेंसी को देखते हुए NICU और PICU के लिए शासन और प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। दोनों इकाइयों में 10-10 बेड होंगे। अनुमति मिलने के बाद आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे और वार्ड शुरू किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में दोनों सुविधाएं शुरू होने के बाद आसपास के गंभीर नवजात और बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। अभी गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। NICU और PICU शुरू होने से रेफर किए जाने वाले गंभीर मरीजों की संख्या कम होने और समय पर उपचार मिलने की उम्मीद है।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!