Jaunpur News : हिंदी दिवस पर व्याख्यान माला का आयोजन

Naya Sabera Network


जलालपुर, जौनपुर। बयालसी स्नातकोत्तर  महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के मुख्य अनुशास्ता प्रोफेसर बृजेश कुमार मिश्र ने की।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर बृजेश कुमार मिश्र ने कहा कि हिंदी सर्वसुलभ एवं ग्राह्य भाषा है। इसका स्वरूप समावेशी है, जो विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों को अपने भीतर समाहित करने की क्षमता रखता है। उन्होंने हिंदी के व्यापक प्रयोग और निरंतर विस्तार को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि हिंदी आज इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर ई-कॉमर्स तक तथा एडटेक से लेकर एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म तक अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रही है। डिजिटल युग में हिंदी के प्रयोग का निरंतर विस्तार हो रहा है।
डॉ. उज्ज्वल सिंह ने हिंदी के राजभाषा बनने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा उसकी संवैधानिक स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं डॉ. अजिताभ नारायण मिश्र ने हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता एवं व्यापक स्वीकार्यता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने किया। डॉ. अनिल कुमार ने हिंदी भाषा के तकनीकी विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के विकास के साथ हिंदी के प्रयोग के नए आयाम सामने आए हैं।
इस अवसर पर डॉ. सफीउल्लाह अंसारी, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता सहित महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी के महत्व, उसकी संवैधानिक स्थिति, तकनीकी विकास तथा डिजिटल माध्यमों में बढ़ती उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!