केस दर्ज आशिक मिजाज शिक्षक फरार
बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कनकपुर में कक्षा सात की दलित छात्रा के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी अध्यापक विकास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिंगरामऊ पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा के पिता की ओर से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंगरामऊ थाना पुलिस को पीड़ित छात्रा के पिता द्वारा दी गई लिखित तहरीर के मुताबिक़ क्षेत्र के एक गाँव निवासी छात्रा के पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि घटना दिनांक 12/09/2026 की है प्रार्थी की लडकी उम्र करीब 14 वर्ष है प्रार्थी के पडोसी गांव कनकपुर प्राथमिक विद्यालय में अपने सहेली से मिलने गयी थी,स्कूल में सभी बच्चे खेलकूद रहे थे और सहेली के साथ उनकी लड़की भी छुपम छुपाई का खेल खेल रही थी।इसी बीच में अध्यापक विकास यादव क्लास रूम में आकर उसका हाथ पकड़ कर अपने पास बैठाकर कमर, स्तन, तथा जंघो को सहलाते हुए छेड़खानी करने लगे,तब उसने ऐसा करने से मना करते हुए रोने लगी तो विकास यादव ने उसे धमकी दिये कि तुम घर पर बताओगी तो तुम्हारे घर वाले चमार है मेरा कुछ भी नहीं कर पायेगें,वह लड़की रोते हुए घर पहुच कर अपने माता पिता से आप बीती बताई।
फिलहाल इस सम्बन्ध में सिंगरामऊ थाना प्रभारी ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ़ बिभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई में जुटी है। वही आरोपी अध्यापक पुलिस की गिरफ्त से फरार बताया जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्राथमिक विद्यालय कनकपुर के प्रधानाध्यापक अतुल सिंह द्वारा आरोपी अध्यापक विकास यादव का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे अध्यापक पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है यह सब आरोप निराधार है।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)