गाजे-बाजे के साथ सई नदी पहुंचे श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना के साथ दी भगवान गणेश को विदाई)
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव में तेजभानु सिंह के नवनिर्मित आवास पर आयोजित गणेश पूजन समारोह का मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। पूजा-अर्चना के बाद पंडित बनवासी उपाध्याय एवं आशुतोष मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु प्रतिमा को लेकर सई नदी के विसर्जन स्थल पहुंचे, जहां श्रद्धापूर्वक गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विसर्जन यात्रा में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा वातावरण ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार एवं क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।
विसर्जन कार्यक्रम में अरविंद सिंह (प्रोजेक्ट इंजीनियर), अजित सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, सुनील सिंह, धीरज सिंह, डॉ. नीरज सिंह, संजय सिंह, हर्ष सिंह, सार्थक सिंह, सिद्धार्थ सिंह, देवम, शौर्य सिंह, पंकज विश्वकर्मा, देवेश पांडेय, सावित्री सिंह, संध्या सिंह, सविता सिंह, श्वेता सिंह, अनिता एवं विधि सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजक अभिनव सिंह ने आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी की सहभागिता और सहयोग से गणेश पूजन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके बाद श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए।


