नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। कवि एवं पुलिस अधिकारी जितेन्द्र कुमार दुबे के शासकीय आवास पर पद्मश्री से विभूषित उमाशंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में गोमती दर्शन यात्रा के संबंध में एक सार्थक एवं आत्मीय बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर गोमती दर्शन यात्रा के संयोजक अनुराग पाण्डेय एवं श्वेता सिंह ने यात्रा के उद्देश्यों, कार्ययोजना तथा अब तक किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
बैठक में गोमती नदी के संरक्षण, स्वच्छता एवं उसके सांस्कृतिक महत्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित लोगों ने गोमती को केवल नदी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और जीवनधारा के रूप में संरक्षित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर वित्त अधिकारी सहकारिता संतोष गुप्त एवं एडवोकेट आशुतोष पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गोमती दर्शन यात्रा के संयोजक अनुराग पाण्डेय ने उपस्थित सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नशा मुक्ति के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

