Jaunpur News: गौसपीर उर्स में उमड़ी भीड़, तिघरा से इमामपुर तक लगा जाम

Naya Savera Network

घंटों तक जाम में फंसे स्कूली बच्चे, एंबुलेंस व कैश वैन, राहगीर बेहाल

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। गौसपुर स्थित गौसपीर दरगाह के वार्षिक उर्स में बुधवार की रात फाटक खुलते ही जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे हजारों जायरीनों ने दरगाह पर मत्था टेककर मन्नतें मांगीं। भीड़ बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तिघरा से इमामपुर तक करीब दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।


मेला स्थल से जिला मुख्यालय की ओर करीब एक किलोमीटर आगे इमामपुर तक तथा दूसरी ओर खुटहन बाजार की तरफ तिघरा बाजार तक जाम की स्थिति दिन भर बनी रही। इसमें स्कूली बच्चों से लेकर नौकरी-पेशा लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। एंबुलेंस और बैंक की कैश वैन भी जाम में फंसी रही। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए काफी देर तक मशक्कत करते नजर आए।

बीच-बीच में बारिश होने से भीड़ के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनती रही। हजारों की भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था चंद पुलिसकर्मियों के भरोसे नजर आई। लोगों का आरोप रहा कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के नाम पर महज खानापूर्ति की गई, जिससे पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: परशुरामपुर के शिवाला मंदिर के गणेशोत्सव में गूंजा भाईचारे का संदेश


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!