गांजे-बांजे के साथ हुआ मूर्ति विसर्जन
रतन लाल आर्य
बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के सुजियामऊ गांव में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव पर भव्य रूप हवन पूजन किया गया। सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में गांजे-बांजे के साथ मूर्ति विसर्जन छुंछा घाट गोमती नदी में किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन गायक हरिओम तिवारी, श्वेता प्रियांशी यादव, पंडित प्रशांत तिवारी, आचार्य सर्वेश उपाध्याय, शिवम उपाध्याय आदि कलाकारों ने जागरण कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम आयोजक युवा समाजसेवी आशुतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि दूसरे वर्ष स्थापित प्रतिमा मुंबई के लालबाग के राजा के तर्ज बनाया गया था। खाटूश्यामजी की प्रतिमा आचार्य प्रशांत तिवारी के मंत्रोच्चार के साथ विधिवत स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। श्वेता प्रियांशी यादव ने सुंदरकांड पाठ का गायन किया जबकि आचार्य सर्वेश उपाध्याय ने गणपति कथा के माध्यम से गणेश जी के लीलाओं का वर्णन किया। सुर संग्राम के विजेता भजन गायक हरिओम तिवारी ने भजन सुनाकर लोगों को भक्ति से सराबोर कर दिया। विधि विधान से हवन पूजन कर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ गाजे बाजे संग सैकड़ों भक्तों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान सुधीर उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, रामचंदर मौर्य, मनोज सेठ, पंकज सेठ, बसंत निगम, आशीष निगम, राजेश सेठ, सुनील जायसवाल, अजित विश्वकर्मा, सौरभ, साहिल, अर्जून आदि भक्तगण मौजूद रहे।
