Jaunpur News : रामनगर के दो विद्यालयों में विद्या सभा का भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा पर हुई चर्चा

Naya Sabera Network
रामनगर, जौनपुर। रामनगर विकास खंड क्षेत्र के बुजुर्ग और उसराव के प्राथमिक विद्यालयों में शुक्रवार को विद्या सभा का भव्य आयोजन किया गया। जन विकास संस्थान द्वारा संचालित मैत्री परियोजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा को लेकर सार्थक संवाद हुआ।
विद्या सभा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, एसएमसी सदस्य तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सक्रिय प्रतिभाग किया।सभा के दौरान बालिकाओं की शिक्षा, नियमित नामांकन तथा विद्यालय से बाहर हो चुकी या पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जन विकास संस्थान की ओर से उपस्थित समुदाय के लोगों से बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने में अपनी जिम्मेदारी निभाने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई।
कार्यक्रम में ‘ज्ञान का पिटारा’ अभियान के उद्देश्यों पर भी चर्चा हुई। अभियान के माध्यम से समुदाय को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करने, प्रत्येक बालिका की शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा ड्रॉपआउट बालिकाओं को चिन्हित कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने पर जोर दिया गया।जन विकास संस्थान के निदेशक राजमणि गौतम ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। प्रत्येक बालिका को शिक्षा से जोड़ना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक मुकेश यादव सहित अन्य शिक्षकों, ग्राम प्रधानों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार, एफसी शिवशेखर, एफसी सिकंदर भारती एवं विद्यालय के सहायक अध्यापक जंग बहादुर सिंह जमालुद्दीन पूजा पटेल सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!