Mumbai News: पाल सेवा संघ, मुंबई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन एवं शपथग्रहण समारोह

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। ठाकुर कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड कॉमर्स, कांदिवली  के सभागार में पाल सेवा संघ मुंबई की 11वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समन्वय समिति से संबद्ध सभी सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सैकडों वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति में पूर्व प्रधानाध्यापक ईश्वरदेव पाल 'गुरूजी' को 'राष्ट्रीय अध्यक्ष',एडवोकेट मनोज के.पाल को 'राष्ट्रीय सचिव' तथा रोशन आर.पाल को 'राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष' मनोनीत कर शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ समाजसेवी बद्रीनारायण पाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सबसे पहले वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र प्रसाद पाल को राष्ट्रीय संयोजक की शपथ दिलाई।उसके बाद नवनियुक्त संयोजक राजेंद्र प्रसाद पाल ने पंद्रह सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। इस त्रिवर्षीय कार्यकारिणी में लल्लनप्रसाद पी. पाल, चतुर्भुज एम.राउत,राजेश एन. पाल तथा उदयभान आर.पाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। इसी कड़ी में योगेंद्र आर. पाल को राष्ट्रीय प्रवक्ता,शिक्षिका कुसुम अनिरुद्ध पाल को राष्ट्रीय महिला प्रमुख तथा सुबाष यू.पाल को उपसचिव एवं रामआसरे एन.पाल को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त संघ के वरिष्ठ सदस्यों रामसमारू एस.पाल, जयमूर्ति पी.पाल एवं कैलाशनाथ बी. पाल को राष्ट्रीय सलाहकार के रूप में चयनित किया गया। शपथ ग्रहण के पश्चात अपने शुभेच्छा भाषण में राष्ट्रीय धनगर महासभा के राजकुमार पाल, भेंडपालक ट्रस्ट के महेंद्र पाल, आदर्शपाल समाज के राजनाथ पाल ने बधाई के साथ सक्रिय सहयोग देने की भी बात की।राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रमुख वक्ता रामलखन पाल ने विगत तीस वर्षों में पाल सेवा संघ द्वारा चलाए गए सेवा के मिशन के माध्यम से किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा आगे इस कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग देने का वचन दिया।  मंच पर उपस्थित समाज के गणमान्य भवन निर्माता अशोक पाल, डा.के.आर.पाल, प्रिंसिपल राजधारी पाल, कूरियर सर्विस के मालिक जयप्रकाश पाल, उद्योगपति राधेश्याम पाल,पूर्व विस्तार अधिकारी चंद्रप्रकाश पाल, उद्योगपति अशोक आर. पाल तथा ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष तेजबहादुर पाल ने अपने विचारों के माध्यम से नई कार्यकारिणी को बधाई दी। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वरदेव पाल 'गुरूजी' ने पाल सेवा संघ की राष्ट्रीय टीम में अनेक युवाओं को स्थान देने के लिए निर्वाचन समिति को धन्यवाद दिया तथा आने वाले समय में परिवर्तन लाने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की। इस अवसर पर  संघ की प्रांतीय कमेटियों के अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए। रामकिशुन आर. पाल को महाराष्ट्र अध्यक्ष,पूर्व प्रधानाध्यापक बंशराज पाल को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, संजयकुमार बी. पाल 'पिंटू' को गुजरात अध्यक्ष,राजेश सी. पाल को मध्यप्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन वरिष्ठ शिक्षक एवं कवि अजय पाल 'अनामी' ने किया।  प्रमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित शिक्षक नेता एवं प्राध्यापक शिवाजी शेंडगे ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से पाल सेवा संघ की चयन प्रक्रिया में अपनाई गई लोकतंत्रात्मक पद्धति की खूब सराहना की तथा नई टीम को बधाई दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में लोकमाता अहिल्यादेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ संविधान की उद्देशिका की शपथ ली गई तथा अंंत में राष्ट्रगान एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: ओसवाल वंश महोत्सव में डॉ मंजू लोढ़ा को शासन गौरव सम्मान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!