जौनपुर। खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतों के बाद खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को जफराबाद कस्बे में छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर वहां से निकल गए।
खाद्य निरीक्षक विनोद यादव के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न दुकानों की जांच की। इस दौरान शिवाला मंदिर स्थित अनरसा की दुकान से तेल का नमूना लिया गया। प्रेम डेयरी से दूध और पनीर, जबकि एक मिष्ठान भंडार से जलेबी तथा गजोधर मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। बताया गया कि कस्बे में खाद्य पदार्थों में मिलावट की लगातार शिकायतें विभाग को मिल रही थीं। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी की भनक लगते ही कई दुकानदारों के दुकान बंद कर चले जाने की बात भी सामने आई है। खाद्य विभाग द्वारा लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)