Jaunpur News: पेड़ गिरने से तीन बच्चों के पिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Naya Savera Network


मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला गांव निवासी 35 वर्षीय बबलू सोनकर की शनिवार दोपहर पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। वह तीन बच्चों के पिता थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बबलू सोनकर पुत्र अच्छे लाल शनिवार दोपहर पड़ोस के गांव भटूरा स्थित खेत में सब्जी की फसल देखने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ हवा चलने लगी। बारिश से बचने के लिए वह खेत के पास लगे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच तेज हवा के कारण अचानक पेड़ उखड़कर उनके ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सरायख्वाजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बबलू की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पेड़ गिरने से कार सवार दो लोग घायल, एक वाराणसी रेफर


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!