Jaunpur News : छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ हर पात्र विद्यार्थी तक पहुंचाना प्राथमिकता : जिलाधिकारी

Naya Sabera Network


 पीयू में ‘छात्रवृत्ति योजना का सफल क्रियान्वयन’ विषयक कार्यशाला संपन्न
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर एवं जिला समाज कल्याण विभाग, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में आर्यभट्ट सभागार में ‘छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन’ विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। शासन की मंशा है कि किसी भी पात्र छात्र-छात्रा को जानकारी के अभाव अथवा प्रक्रिया संबंधी कठिनाई के कारण योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस कार्य में विद्यार्थियों एवं संस्थानों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। जिला अधिकारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में जौनपुर छात्रवृत्ति के वितरण में द्वितीय स्थान पर है ।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने स्वागत संबोधन में कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोलने का सशक्त माध्यम हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शासन की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध प्रक्रिया के माध्यम से पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक शिक्षण संस्थान में ‘छात्रवृत्ति पटल’ स्थापित किए जाने का सुझाव दिया, ताकि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से संबंधित सभी जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें और आवेदन प्रक्रिया अधिक सुगम बने।
जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में विभागों एवं शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ आवेदन एवं सत्यापन प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाना आवश्यक है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी एवं महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला का उद्देश्य छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समाधान करते हुए पात्र विद्यार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।
इस दौरान विभिन्न महाविद्यालय के प्राचार्यगण, प्रबंधकगण एवं कर्मचारियों के द्वारा छात्रवृत्ति से संबंधित विभिन्न प्रश्न भी उठाए गए, जिनका समाज कल्याण अधिकारी ने समाधान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर हुआ। संचालन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी, उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष तथा जनपद के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

इस तीज , खुशियों की खरीदारी हो तो गहना कोठी से! 💍✨  🎉 तीज महोत्सव | 12–13–14 सितंबर 🎉  अपने पसंदीदा गहनों पर पाएं शानदार ऑफर्स! 🎁  💛 Gold Jewellery Making Charges पर UPTO 40% OFF 💎 Diamond Jewellery Making Charges पर FLAT 100% OFF  🤍 Silver Jewellery Making Charges पर FLAT 50% OFF 🪙 ₹50,000 की Diamond Jewellery पर 2 Gold Coins FREE (24 कैरेट) 🌿 FREE मेहंदी + हर खरीदारी पर निश्चित उपहार 🎁  ❤️ इस तीज, अपने लिए कुछ खास चुनिए!  📍Address: हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 📞 9984991000, 9792991000, 9984361313  ⏳ ऑफर सीमित अवधि के लिए है — आज ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ विज़िट करें!   (T&C Apply)*
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!