जौनपुर। जगदीशपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक जौनपुर के परिसर में भारत के महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘इंजीनियर्स डे’ (अभियंता दिवस) बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्या राखी साहू के मार्गदर्शन में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न नवीन विचारों, नवाचार, तकनीकी अवधारणाओं एवं उपयोगी परियोजनाओं का प्रदर्शन कर अपनी तकनीकी दक्षता, वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मकता का शानदार परिचय दिया। प्रदर्शनी में कुल 37 मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना एवं भविष्य में नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्राचार्या महोदया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा सर एम. विश्वेश्वरैया जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ध्यान सिंह, जे.पी. सोनकर, भास्कर प्रसाद, सत्यप्रकाश सहित संस्थान के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं आकर्षक संचालन संदीप कुमार यादव , व्याख्याता- कंप्युटर साइंस द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों के लिए मिष्ठान वितरण एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, उमंग एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इंजीनियर्स डे का आयोजन विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।
Jaunpur News : राजकीय पॉलिटेक्निक जौनपुर में हर्षोल्लास के साथ मना इंजीनियर्स डे
सितंबर 15, 2026

Tags