Jaunpur News : 88 शिकायतों में आठ का मौके पर निस्तारण

Naya Savera Network
मड़ियाहूं। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं अजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ। समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 88 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के लिए भेजा गया।
उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। समाधान दिवस में अपर तहसीलदार न्यायिक हरिशंकर दुबे, नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह व कृति, खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं रामश्री सरोज समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!