Trending

Jaunpur News : डॉ. विद्यानिधि ओझा की पत्नी का निधन, रामपुर नद्दी में शोक की लहर

Naya Sabera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। मड़ियाहूॅं पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं, जौनपुर के दर्शनशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. विद्यानिधि ओझा की 74 वर्षीय पत्नी का बुधवार, 09 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे रामाश्रम कॉलोनी, जौनपुर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनकी हालत गंभीर होने के कारण उनका उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा था।

उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्व में प्रयागराज के चिकित्सकों से भी उपचार कराया गया था। बाद में उनका उपचार जौनपुर में डॉ. बी.एस. उपाध्याय के अस्पताल के आईसीयू में चल रहा था।

डॉ. विद्यानिधि ओझा ग्राम एवं पोस्ट रामपुर नद्दी, विकासखंड मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर के मूल निवासी हैं। उनके तीन पुत्र हैं। ज्येष्ठ पुत्र विनय ओझा राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज, जौनपुर में प्रवक्ता, द्वितीय पुत्र संतोष ओझा मार्केटिंग इंस्पेक्टर तथा तृतीय पुत्र अजेय ओझा भारतीय राजस्व सेवा में कार्यरत हैं। विनय ओझा के दामाद डॉ. प्रशांत त्रिवेदी तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

निधन की सूचना मिलते ही रामपुर नद्दी सहित क्षेत्र के ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!