नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आइटीआइ कॉलेज, सिद्धीपुर, विकासखंड करंजाकला में किया गया।
इस कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल, एलडीएम कुमार हर्षमान सहित यूनियन बैंक के अन्य अधिकारीगण, कार्यक्रम के प्रभारी एस. के. सिंह कुशवाहा एवं डिजिटल साक्षरता अभियान के ट्रेनर सुप्रिया राय, हेमराज गौतम एवं अभिनव भूपेंद्र सिंह जी द्वारा पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से पूरे डिटेल में बैंकिंग प्रणाली, साइबर फ्रॉड एवं सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया के विषय में विस्तृत रूप से वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग तथा अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को विशेष रूप से ओटीपी, पिन, पासवर्ड एवं बैंकिंग से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने के लिए जागरूक किया गया।
इसके साथ ही साइबर ठगी से बचाव, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा अनजान या संदिग्ध कॉल से सावधान रहने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन अपनाने तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को “डिजिटल बनें - सुरक्षित बनें - आत्मनिर्भर बनें” के संदेश के साथ सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहें और अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के श्री देवेश कुमार यादव, श्री सुधीर कुमार पांडेय, श्री पारसनाथ यादव, धर्मेंद्र सिंह, सभाजीत यादव, सुरेंद्र यादव, शिव कुमार सेठ, अमित पांडेय सहित अन्य लोगों ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केले की वैज्ञानिक खेती से कृषक दिवाकर सिंह ने बढ़ाई आमदनी
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)