Jaunpur News : संवाद समस्या समाधान की पहली सीढ़ी: कुलपति

Naya Sabera Network
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि “संवाद ही समस्या समाधान की पहली सीढ़ी है।” विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षणिक, प्रशासनिक, छात्रावास, परीक्षा, अनुशासन एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संकायों एवं विभागों के विद्यार्थियों ने कुलपति से सीधे संवाद करते हुए अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। कुलपति ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार उनके समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने में किसी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए। प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच खुला एवं नियमित संवाद बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को सुरक्षित, सहयोगी एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों को उचित माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखें।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने छात्र हित में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं एवं शैक्षणिक सहयोग की जानकारी दी। संवाद कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितेश जायसवाल ने किया।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!