Jaunpur News: दहेज में मोटरसाइकिल की मांग, विवाहिता की हत्या का आरोप

Naya Savera Network


सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने  का आदेश दिया 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। दहेज में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या किए जाने के आरोप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-11, जौनपुर ने गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार विवेचना करने का आदेश दिया है। न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में केराकत थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी भगवानदास यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री किरन का विवाह वर्ष 2002 में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर निवासी परशुराम यादव के साथ हुआ था। विवाह के समय सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए गए थे, लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की मांग की जाती रही। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर किरन को प्रताड़ित किया गया तथा उसकी हत्या की साजिश रची गई। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 16 नवंबर 2024 को किरन की हत्या कर उसके शव को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाने का आरोप है। पुत्री के संबंध में जानकारी लेने उसकी ससुराल पहुंचे पिता ने वहां की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें मानसिक आघात लगा और वे बीमार पड़ गए। बाद में परिवार के लोगों से किरन के बच्चों को अपने साथ ले आए। आवेदक ने आरोप लगाया कि घटना के संबंध में थाने में सूचना देने तथा बाद में पुलिस अधीक्षक, जौनपुर को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई। सीजेएम ने सुनवाई के बाद प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए गौराबादशाहपुर के थानाध्यक्ष को प्रकरण में सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार विवेचना सुनिश्चित करने का आदेश दिया। आदेश 7 सितंबर 2026 को पारित किया गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार शुक्ल ने पैरवी की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!