नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र के पास सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ हादसे का कारण बन सकता है। पेड़ की कई शाखाएं सूखकर कमजोर हो गई हैं और सड़क की ओर झुकी हुई हैं। तेज हवा या बारिश के दौरान इनके टूटकर सड़क पर गिरने की आशंका बनी हुई है।
यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। दिनभर इस पर छोटे-बड़े वाहनों के साथ पैदल राहगीरों की भी आवाजाही होती रहती है। ऐसे में सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ की कमजोर शाखाएं लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ की स्थिति को देखते हुए किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि समय रहते सूखे पेड़ और उसकी कमजोर शाखाओं को नहीं हटाया गया तो तेज हवा या बारिश के दौरान कोई दुर्घटना हो सकती है।
ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग एवं अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। उन्होंने पेड़ की तत्काल जांच कराने और सड़क की ओर झुकी खतरनाक शाखाओं को कटवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले ही एहतियाती कदम उठाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कंपोजिट विद्यालय गोरापट्टी में बच्चों को बांटी गईं प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)