Trending

Jaunpur News: कंपोजिट विद्यालय गोरापट्टी में बच्चों को बांटी गईं प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रामपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय गोरापट्टी में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें वितरित की गईं। किताबें पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उनमें पढ़ाई को लेकर उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतलाल गौतम के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नितेश कुमार पाठक मौजूद रहे। विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि नितेश पाठक ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।


विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चंदवक के राजा की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हाथी रहे आकर्षण का केंद्र


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!