Jaunpur News: डॉ. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव के निधन पर शोक सभा, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Naya Savera Network

रामाज्ञा यादव @ नया सवेरा 

जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज में सोमवार को शोक सभा आयोजित कर संत परमहंस इंटर कॉलेज औका के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव प्रभावशाली शिक्षक, कुशल प्रशासक और सहृदय इंसान थे। उन्होंने बीआरपी इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं और विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे। इसके बाद संत परमहंस इंटर कॉलेज औका में प्रधानाचार्य का दायित्व संभालने के बाद भी वह शिक्षण कार्य से जुड़े रहे और विद्यालय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के बीच भी उनकी विशेष पहचान थी।

उन्होंने बताया कि डॉ. श्रीवास्तव भारत स्काउट गाइड संस्था से भी जुड़े रहे। जिला सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने जनपद में स्काउटिंग गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। वर्तमान में वह मुख्यालय आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।

वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार शर्मा ने डॉ. श्रीवास्तव के साथ बिताए समय को याद करते हुए उनकी सहृदयता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। डॉ. कृष्णपाल सिंह ने कहा कि डॉ. श्रीवास्तव एक आदर्श शिक्षक और मानवतावादी प्रशासक के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। विद्यालय के शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों को भी हमेशा स्मरण किया जाएगा।

शोक सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

इस अवसर पर विनय सिंह, चंद्रमणि यादव, सत्य प्रकाश सिंह, रविशंकर सिंह, कमलनयन यादव, धर्मेंद्र सिंह, तहसीलदार गौतम, सरिता पाल, नीलू विश्वकर्मा, सिंधु यादव, प्रमोद कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित हल को कुलपति की संवेदनशील पहल


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!