Jaunpur News: विवाहिता की आत्महत्या के मामले में दो पर केस

Naya Savera Network


लगातार फोन और वीडियो काल से परेशान होकर दी थी जान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लगातार फोन और वीडियो कॉल आने से परेशान सिकरारा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की आत्महत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतका के पति रोहित यादव ने गांव के अरविंद यादव और अभिषेक यादव पर उसकी पत्नी को लगातार फोन और वीडियो कॉल करने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

रोहित यादव के मुताबिक उसकी शादी 2020 में नीतू यादव से हुई थी। आरोप है कि गांव के अरविंद यादव और अभिषेक यादव उसकी पत्नी को लगातार फोन और वीडियो कॉल करते थे। पति का कहना है कि बार-बार कॉल आने से नीतू परेशान थी। परिवार की ओर से दोनों लोगों को फोन नहीं करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद कॉल आने का सिलसिला जारी रहा।

रोहित ने आरोप लगाया कि 28 और 29 मई को नीतू के मोबाइल पर कई बार फोन और वीडियो कॉल आए। लगातार कॉल से परेशान होकर नीतू ने 29 मई की सुबह करीब 3 बजे आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पति ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की।

आरोप है कि सिकरारा पुलिस और एसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। कोर्ट के आदेश के बाद सिकरारा पुलिस ने अरविंद यादव और अभिषेक यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल, ऑडियो और वीडियो कॉल के रिकॉर्ड के साथ व्हाट्सऐप संदेशों को भी खंगाला जाएगा। उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 28 सितंबर को जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!