Jaunpur News: दलित युवकों को मारने पीटने के मामले में एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। थानाक्षेत्र के तराव (बगही) गांव में रविवार रात तेरहवीं का भोज खाकर आ रहे दलित युवकों को मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

तराव बगही गांव निवासी प्रीतेश कुमार पुत्र दिनेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अपने पड़ोसी साथियों रितेश,अवधेश,बिट्टू, मनीष व रजनीश के साथ झंझापार निवासी संटू चौहान के यहां से तेरहवीं का भोज खाकर आ रहे थे। बगही यादव बस्ती के पास पहुंचे ही थे कि रामजनम यादव,डीपी यादव,प्रदीप यादव,मंगल यादव,साहिल यादव,कल्लू यादव व अंकित यादव हम लोगों को घेर लिया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देने लगे। मना करने पर सभी लोग मिलकर हम लोगों को मारने पीटने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो ये लोग धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!