नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूँ, जौनपुर। मड़ियाहूँ पी.जी. कॉलेज, मड़ियाहूँ, जौनपुर के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार की पुस्तक ‘नयी सदी की कहानियाँ : संदर्भ और संवेदनाएं’ का विमोचन आज प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक, उप प्राचार्य प्रोफेसर आंजनेय पांडेय एवं हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुमन सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. संदीप मिश्र, डॉ. रेनुका पाण्डेय सहित हिंदी विभाग के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर उपस्थित प्राध्यापकों ने डॉ. संजय कुमार को उनकी इस साहित्यिक कृति के लिए शुभकामनाएं दीं तथा समकालीन हिंदी कहानी के संदर्भों और संवेदनात्मक सरोकारों पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वीर इन्द्रा सोशल ग्रुप सोसाइटी के सौजन्य से बच्चों को मिली ट्रैकसूट,शूज और खेल सामग्री
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

