Jaunpur News: आर.के सिन्हा बाबूजी पूर्व सांसद का जन्मदिन मनाया गया

Naya Savera Network

11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा  धूमधाम से निकाली जाएगी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में भाजपा के संस्थापक सदस्य, संगत पंगत संगठन के संस्थापक अध्यक्ष, कायस्थ महासभा 7235 भारत के संरक्षक, देश भर के कायस्थ संगठनों के संरक्षक आर के सिन्हा बाबूजी पूर्व सांसद जी का जन्मदिन 22  सितम्बर को देर रात्रि भगवान शिव मंदिर भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा में आरती पूजन दर्शन भजन कीर्तन केक काटकर पंगत संगठन जौनपुर द्वारा धूमधाम से मनाया गया।

राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि आर के सिन्हा बाबूजी पूर्व सांसद हमेशा समाज की सेवा में समर्पित रहते है।

उपस्थित सभी लोग ने संकल्प लिया कि 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।

श्री चित्रगुप्त धर्मशाला के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट, कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट , आनंद शंकर श्रीवास्तव प्रबन्धक ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के दिन 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा एवं धर्मशाला में भव्य सजावट  किया जाएगा।

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल,राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज समुदाय के देवता हैं और रहेंगे,कायस्थ समाज जागरूक समाज हैं जो 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना शोभायात्रा के साथ धूमधाम से मनाएगा।

कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू, राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि जिले के सभी कायस्थ संगठन एक साथ 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा में शामिल होंगे।

और जो एक दो संगठन छूटे हैं उन्हें भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू , राष्ट्रीय नेता उमेश श्रीवास्तव फूफा ने कहा कि कायस्थ समाज किसी के बहकावे में नहीं आने वाला है पूरा देश 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त पूजन उत्सव मना कर शोभायात्रा निकाल रहे है। संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव एवं शोभायात्रा के प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि जल्दी ही श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता, पूजन महासमिति के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी वरिष्ठ व्यापारी नेता समाजसेवी , प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव सभी लोग से विचार विमर्श कर एक 51 सदस्यीय पूजन महासमिति कमेटी नवरात्र में घोषित करेंगे जिसमें सर्व समाज समुदाय के लोग शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम में अश्विनी अस्थाना, उमेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अनीस श्रीवास्तव नेता जी, अनिल श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, शिव शंकर श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, रमाकांत श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव जिक्की, अमित निगम पत्रकार, विजय श्रीवास्तव बंटू, रजत श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी, के डी मिश्रा ,अजय श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, अनुपम श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव,रमेश अग्रहरी, देवेन्द्र श्रीवास्तव प्रिंसिपल, रूपेश श्रीवास्तव कवि अकेला, अखिलेश श्रीवास्तव बबलू,राकेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अतः में कार्यक्रम आयोजक अजय वर्मा अज्जू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ‘नयी सदी की कहानियाँ : संदर्भ और संवेदनाएं’ पुस्तक का हुआ विमोचन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!