Jaunpur News : मृत ई-रिक्शा चालक के मामले में मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

परिजनों ने लगाया समय पर अस्पताल न ले जाने का आरोप, जांच शुरू
बिपिन सैनी
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेश्वरपुर स्थित बालाजी टाइल्स के गोदाम में ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर बालाजी टाइल्स के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हाईवे पर चक्काजाम से मचा हड़कंप

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की हालत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया और घटना की सूचना भी परिजनों को नहीं दी गई। इन आरोपों को लेकर परिजनों ने शुक्रवार देर रात फायर ब्रिगेड के समीप शाहगंज हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

माल लोडिंग करने गोदाम पहुंचा था युवक

बताया गया कि शुक्रवार शाम परमानतपुर निवासी गौरी शंकर गौड़ (30) अपने ई-रिक्शा से बालाजी टाइल्स के विशेश्वरपुर स्थित गोदाम पर माल लोड करने गया था। इसी दौरान गोदाम में वह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

शीतला चौकियां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी ज्योति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद की जाएगी।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!