Jaunpur News : पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों को मिला मनोवैज्ञानिक सहयोग

Naya Sabera Network

जौनपुर/गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में राजकीय संप्रेक्षण गृह/बाल गृह, गाजीपुर में पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों के लिए मनोवैज्ञानिक सहायता एवं परामर्श कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किशोरों को भावनात्मक सहयोग देने के साथ उनमें सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं आत्मनियंत्रण विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर के मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शिव कुमार, मनोवैज्ञानिक काउंसलर सुषमा मौर्या एवं शोधार्थी श्वेता गुप्ता ने किशोरों से संवाद कर व्यक्तिगत एवं सामूहिक परामर्श दिया। विशेषज्ञों ने तनाव, भय, अपराधबोध एवं नकारात्मक भावनाओं से सकारात्मक तरीके से निपटने के उपाय बताए।

डॉ. शिव कुमार ने कहा कि किशोरावस्था संवेदनशील चरण है और सही समय पर मनोवैज्ञानिक सहयोग उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य को सकारात्मक दिशा दे सकता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं संस्था अधीक्षक राम अचल मौर्य का सहयोग रहा।

कार्यक्रम समन्वयक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संवेदनशील किशोरों को सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराना उनके सकारात्मक पुनर्वास एवं बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!