Varanasi News : लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में 60 दिनों तक चला वृक्षारोपण अभियान

Naya Savera Network

वाराणसी। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति, वाराणसी की तरफ से देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में पिछले 9 साल से चली आ रही 60 दिनों तक वृक्षारोपण अभियान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 जुलाई से चलाया गया। अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया, जिसमें फलदार, औषधिदार, छायादार और ऑक्सीजनदार वृक्ष लगाए व वितरण किए गए।  कुल 1192 वृक्ष वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, लखनऊ, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, सोनभद्र, गाजियाबाद , नोएडा, संभल, कौशांबी,भभुआ, नागपुर तथा मुंबई में वृक्षारोपण किया गया। यह वृक्षारोपण लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में,राष्ट्रहित में पर्यावरण बचत हेतु किया जाता है, जिससे जल स्तर बना रहे तथा शुद्ध ऑक्सीजन मिलती रहे। समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है, इसे लगाना और बचाना हमारी आपकी नैतिक जिम्मेदारी है। इस महा अभियान में समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सदर गाज़ीपुर  शशि पाल सिंह घुरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गाज़ीपुर विजय यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भगवती तिवारी, शिवपूजन राम प्रधान विक्कू उपाध्यक्ष प्रधान, जिला पंचायत सदस्य मिर्जापुर पंकज उपाध्याय, शंकर राम प्रधान, शिव शंकर मौर्य पूर्व प्रधान बब्बू सिंह पूर्व प्रधान अमित सिंह इंजीनियर तहसीलदार सोनभद्र अमित सिंह, डॉक्टर युवराज सिंह, श्याम सुंदर बिंद प्रधान, पंकज शुक्ल प्रधान, दीपू शुक्ला, ब्रजेश बारी, ब्रजेश सिंह मनजी सिंह धनजी सिंह राजेश सिंह, मिथिलेश उपाध्याय, दीपक दुबे, सोनू दुबे, संजय सिंह, अरविंद सिंह, शिवा जी सिंह, शिव नारायण राय, बिटटू राम सहित तमाम सम्मानित जन लोगो ने सहभागिता की। समिति पदाधिकारी प्रेरणा स्रोत कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, संरक्षक राहुल तिवारी, संरक्षक संस्थापक कुलपति चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के योगेंद्र सिंह, संरक्षक डॉ के एन पांडेय, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह फौजी, जिला अध्यक्ष राम सिंह पिंटू और समिति के सभी लोग किसी न किसी प्रकार से दिनकर जी के विचारों को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!