Jaunpur News : दीपों और रंगोली से जगमगाया रामनगर ब्लॉक परिसर, मनाया गया दीपोत्सव

Naya Savera Network

रामनगर, जौनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार की शाम विकासखंड रामनगर कार्यालय से लेकर गांवों तक दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड कार्यालय और बुजुर्गा स्थित अमृत सरोवर को झालरों, दीपों और आकर्षक रंगोली से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। भारत माता के मानचित्र को सतरंगी रंगों और दीपों से सजाया गया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। मानो तारे जमीन पर उतर आए हों।खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में कार्यालय परिसर और अमृत सरोवर पर विशेष सजावट कर दीप प्रज्वलित किए गए।इस दौरान केक काटकर खुशियां मनाई गईं और सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। बीडीओ वर्षा बंग ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन दीप प्रज्वलित कर हर्षोल्लास के साथ मना रहा है, उसी क्रम में रामनगर ब्लॉक को दुल्हन की तरह सजाया गया है।इस अवसर पर एडीओ पंचायत त्रिभुवन सिंह यादव, एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, एडीओ समाज कल्याण बबीता, एडीओ एसटी सुमन खरवार, बड़ेबाबू मार्तण्ड सिंह, बीएमएम राजेश कुमार यादव, सीएलएफ अध्यक्ष भारती सरोज, ग्राम प्रधान एमपी सिंह, शिव कुमार, अजीत प्रजापति, विनोद यादव सहित सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!