जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार की शाम 6 बजे शीतला चौकिया धाम मन्दिर के बगल पवित्र कुण्ड में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर के पवित्र कुण्ड के पूर्वी घाट पर 5000 दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं देश की समृद्धि की कामना की गई। दीपों की रोशनी से पूरा सरोवर परिसर जगमगा उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति रहे।इस दौरान लोगों नें माँ शीतला से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु की कामना किया।इस दौरान भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह, अभिषेक तिवारी, आरटीओ आर आई अशोक यादव रीजनल इंस्पेक्टर एवं पीटीओ प्रमोद कुमार पैसेंजर टैक्स ऑफिसर मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अजीत प्रजापति नें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और संकल्प का प्रतीक है। उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा माह के रूप में मनाया जा रहा है। शीतला चौकिया धाम जैसे शक्तिपीठ से उनके लिए प्रार्थना करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
मंदिर के पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच सरोवर पर दीपदान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में सभी ने मां शीतला से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


