नया सवेरा नेटवर्क
Jaunpur News: जनपद जौनपुर के सहमलपुर गांव की रहने वाली सुशीला के लिए घर तक पहुंचा जल निगम का पानी केवल पेयजल की सुविधा नहीं, बल्कि वर्षों की परेशानी से मुक्ति का माध्यम बन गया है।
सुशीला बताती हैं कि पहले उन्हें पीने के पानी के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पानी की व्यवस्था के लिए उन्हें नल से पानी निकालकर उसका इस्तेमाल करना पड़ता था। पानी लाने के दौरान हाथ में घाव तक हो जाता था, लेकिन मजबूरी में उसी पानी का उपयोग करना पड़ता था।
वह बताती हैं, “पहले पानी के लिए बहुत तकलीफ होती थी। नल से पानी निकालकर पीना पड़ता था और पानी लाने में हाथ में घाव भी हो जाता था। अब जल निगम का पानी घर तक आ रहा है। यह पानी बहुत अच्छा है और अब हम आराम से साफ पानी पी रहे हैं।”
घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से सुशीला और उनके परिवार को न केवल पानी के लिए होने वाली रोजमर्रा की परेशानी से राहत मिली है, बल्कि स्वच्छ पानी मिलने से जीवन भी अधिक सहज हुआ है।
सुशीला के लिए घर के नल से आने वाला पानी सुविधा, राहत और बेहतर जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक बन गया है। उनका कहना है कि पहले जहां पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी, वहीं अब घर पर ही पानी उपलब्ध हो जाने से वह बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026ः जौनपुर के पंरम्परागत उत्पाद को मिलने जा रही वैश्विक पहचान
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
