Jaunpur News : करैत के डसने के बाद चौकीदार की लौटी जिंदगी

Naya Savera Network

बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के पपरावन गांव निवासी चौकीदार अहमद अली ने जहरीले करैत के डसने के बाद आखिरकार जिंदगी की जंग जीत ली। चार दिन तक आईसीयू में चले उपचार के बाद शुक्रवार को उनकीव हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया। अब वह खतरे से बाहर हैं। पीड़ित के परिजनों के अनुसार, बीते चार अगस्त की रात करीब 10:30 बजे घर के बाहर मौजूद अहमद अली को जहरीले करैत ने डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल भदोही स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार शुरू किया गया। चार दिनों तक गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में निगरानी और उपचार के बाद उनकी हालत में लगातार सुधार हुआ। शुक्रवार को उन्हें सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। उनके खतरे से बाहर होने की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर हरिनाथ यादव  की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!