Jaunpur News : आशा-आंगनबाड़ी के समन्वय से बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Naya Savera Network

बरसठी, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरसठी में शुक्रवार को आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जन विकास संस्थान, स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में करीब 100 आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण, माहवारी स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम तथा यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य एवं अधिकार (एसआरएचआर) से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। सीडीपीओ बीनू सिंह और सीएचओ डॉ. सूर्यभान पटेल ने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं की अहम कड़ी हैं। दोनों विभागों के बेहतर तालमेल से समुदाय को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। बीसीपीएम समरजीत यादव ने आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। जन विकास संस्थान के परियोजना समन्वयक पीयूष पंकज ने किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और एनीमिया की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षण में आशा संगिनी सीमा सिंह, नीतू सिंह, रेखा, पूनम सिंह, सीता सहित बड़ी संख्या में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!