जौनपुर। नेवढ़िया क्षेत्र के कोहड़ा गांव में बुधवार सुबह करीब आठ बजे रामजीत मौर्य के घर में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घर के सदस्यों ने सांप को देखते ही शोर मचाया और आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
परिजनों ने सावधानी बरतते हुए सांप से दूरी बनाए रखी और जयसिंहपुर निवासी सांप मित्र अजय पटेल को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अजय पटेल मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की। काफी सतर्कता के साथ उन्होंने सांप को पकड़कर सुरक्षित बैग में रख लिया।
सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सांप को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। सांप मित्र ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि विशेषज्ञ की मदद लें। पकड़े गए सांप को बाद में सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ने की बात कही गई।

.jpeg)
.jpeg)
