Jaunpur News : शिवगुलामगंज में दोहरे के खिलाफ खाद्य विभाग का छापा, 40 किलो दोहरा, 30 किलो सुपारी बरामद

Naya Savera Network

बक्शा, जौनपुर। थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की। बुधवार को विभागीय टीम ने शिवगुलामगंज बाजार स्थित विकास अग्रहरि पुत्र विनय अग्रहरि के आवास पर कार्यवाही करते हुए करीब 40 किलो दोहरा एवं 30 किलो सुपारी बरामद की। कार्यवाही के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने बरामद दोहरे के तीन नमूने जांच के लिए संकलित किए। नमूने लेने के बाद बरामद दोहरा और सुपारी को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कराया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में की गई छापेमारी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दुबे, विनोद यादव एवं अपराजिता तिवारी शामिल रही। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिलावटी, प्रतिबंधित अथवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बरामद सामग्री और लिए गए नमूनों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की सूचना मिली है। विक्रेता को थाने पर बुलाया गया अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर परिवार की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल संघ मंडल वाराणसी के प्रांतीय सदस्य / मंडल अध्यक्ष डॉ. संतोष तिवारी की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

समाजसेवी उमाकांत वर्मा की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!