Jaunpur News : बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों पर छापा, तीन दिन में अभिलेख देने का निर्देश

Naya Savera Network
खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित निजी क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डा. आरिफ खान ने पनौली और पिलकिछा बाजार में संचालित क्लीनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान संचालकों से पंजीकरण समेत अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्हें तीन दिन के भीतर सभी अभिलेख सीएचसी पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए अथवा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज संतोषजनक नहीं पाए गए तो संबंधित क्लीनिक को सील कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से बिना मान्यता व पंजीकरण के निजी चिकित्सा केंद्र संचालित करने वालों में खलबली मच गई है।

लगभग एक सप्ताह पूर्व भी सीएचसी अधीक्षक ने गोसाईपुर बाजार स्थित दो चिकित्सालयों तथा खुटहन बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय का निरीक्षण कर संचालकों को तीन दिन के भीतर वैध कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। अधीक्षक ने बताया कि संबंधित संचालकों ने अभिलेख जुटाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। उनकी मांग पर उन्हें एक सप्ताह का और समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के बाद अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

मैनेजमेंट गुरु डॉ. अनिल यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!