मानवता की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाली महान वीरांगना, 'लोकमाता' अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर नमन-पुष्पेन्द्र सिंह

Team NSN



मानवता की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाली महान वीरांगना, 'लोकमाता' अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर नमन-पुष्पेन्द्र सिंह
भारतीय संस्कृति की अनन्य उपासक,परम शिवभक्त,नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक,राजतंत्र के दौर में भी लोकतंत्रात्मक मूल्यों के प्रति आस्थावान,कुशल प्रशासक-प्रजा पालक, धर्म और न्याय की प्रतिमूर्ति...भारत की महान वीरांगना महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन।

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी का सनातन संस्कृति के संरक्षण में अतुलनीय योगदान है।उन्होंने सोमनाथ से लेकर काशी तक अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार कर सनातन धर्म की अद्भुत सेवा की।
एक प्रजावत्सल शासक के रूप में उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के भी कई उत्तम उदाहरण स्थापित किए।

राष्ट्र ,समाज और धर्म संस्कृति के उन्नयन हेतु समर्पित लोकमाता का जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।
🪷पुष्पेन्द्र सिंह🪷
(जनसेवक-मछलीशहर,जौनपुर)
#AhilyaBaiHolkar
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!