बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार को जमुनीपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान निगोह निवासी ईशान अली उर्फ डब्बू खान के रूप में हुई। पुलिस ने जामा तलाशी ली तो उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, उक्त पुलिया के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि निगोह बाजार में पशु का मांस बेचने वाला एक व्यक्ति चाकू लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है आरोपी के खिलाफ थाने में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
Jaunpur News : चाकू के साथ एक गिरफ्तार
अगस्त 10, 2026
Tags

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)