Jaunpur News : सड़क हादसे में वनरक्षक की मौत

Naya Savera Network
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। वन विभाग में तैनात वनरक्षक रवि यादव (31) की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बनकट के कछौटा गांव के पास सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी बरसठी ले गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सकरा गांव निवासी रवि यादव करीब पांच वर्षों से बरसठी क्षेत्र में वनरक्षक के पद पर तैनात थे। बताया गया कि रविवार की शाम वह बनकट गांव में हुए पौधरोपण का निरीक्षण करने गए थे। वहां से बाइक से बरसठी स्थित वन विभाग कार्यालय लौट रहे थे। 

इसी दौरान कछौटा गांव के पास हादसा हो गया। रात करीब आठ बजे राहगीरों और आसपास के लोगों ने उन्हें सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। रवि के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें थीं। हादसा किस वाहन से और कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। घटनास्थल के आसपास कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं मिला। 

वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार रवि आमतौर पर बाइक चलाते समय हेलमेट पहनते थे, लेकिन हादसे के दिन वह हेलमेट नहीं पहने थे। उनके परिवार में करीब तीन वर्ष का बेटा और लगभग एक वर्ष की बेटी है। पिता इंद्रजीत यादव का पहले ही निधन हो चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि होगी।

पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

प्रज्ञा एसोसिएट के प्रोपाइटर अजय कुमार सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!