Jaunpur News : केराकत में तेज रफ्तार कार शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से टकराई, सात घायल

Naya Savera Network
जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के सारायवीरू चौराहे पर सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि प्रतिमा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


घायलों की पहचान शिवम मिश्रा (24), आशुतोष पाठक (19), राधिका पाठक (73), सुभाष चंद्र पाठक (74), कौशल पाठक (42), सुधा पाठक (40) और मानवी पाठक (16) के रूप में हुई है। सभी देवकली गांव के निवासी बताए गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के मामले में भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिं​ह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!