Jaunpur News : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Naya Savera Network
एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जौनपुर। सावन के पहले सोमवार पर जौनपुर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिला प्रशासन ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बताया कि अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक कर चुके हैं। गौरी शंकर धाम (सुजानगंज), त्रिलोचन महादेव, सारनाथ महादेव, गोमतेश्वर महादेव और पांच शिवालय समेत प्रमुख मंदिरों में भोर से ही लंबी कतारें लगी रहीं। पौराणिक त्रिलोचन महादेव धाम में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। देर रात हुई बारिश और रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंजता रहा। मंदिर के पुजारी सोनू गिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कपाट सुबह तीन बजे ही खोल दिए गए थे। श्रृंगार और महाआरती के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। मंदिर प्रबंधक मुरलीधर गिरी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का अनुमान है कि देर शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक प्रो. श्री प्रकाश सिंह अध्यक्ष - प्रबंध समिति प्रो. राम आसरे सिंह प्राचार्य की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!