Jaunpur News : जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Naya Savera Network
 
जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देश के क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में तहसील मछलीशहर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मछलीशहर अजय उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!