Jaunpur News : सचल विज्ञान प्रदर्शनी ने छात्रों में जगाई वैज्ञानिक सोच

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में दो दिवसीय सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी में "दैनिक जीवन में मशीन" विषय पर आधारित 20 स्वचालित तथा लगभग 25 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए। इन मॉडलों के माध्यम से छात्रों को मशीनों के सिद्धांत और उनके दैनिक जीवन में उपयोग को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया।

आंचलिक विज्ञान नगरी की टीम के प्रमुख आशु ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों और व्याख्यानों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के अनेक सिद्धांत सहज भाषा में समझाए। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना, वैज्ञानिक सोच विकसित करना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीन विकास से उन्हें परिचित कराना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी, शिक्षक अजय सिंह, सत्य प्रकाश यादव, विनोद पाल, आनंद सिंह, कृष्ण मुरारी यादव सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उमाकांत वर्मा की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

भाजपा ​मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय सिं​ह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!