54वां ऋतु अभिनंदन एवं वृक्षारोपण समारोह संपन्न
जौनपुर। जनपद की ख्यातिलब्ध रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि जौनपुर का 54वां ऋतु अभिनंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम नगर के सुखीपुर स्थित एक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष नीरज शाह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मेहरावां स्थित राजकीय पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर मुक्ता राजे उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. शीला सिंह, शहर कोतवाल अनीता सिंह तथा किन्नर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू किन्नर शामिल रहे।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में अतिथियों ने ठाकुर रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में कल्पवृक्ष, रुद्राक्ष, लाल चंदन एवं सफेद चंदन के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
समारोह के दूसरे चरण में ठाकुर रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, माला, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला ने किया। संस्था के महासचिव रामानंद विश्वकर्मा ने गीतांजलि जौनपुर की 54 वर्षों की रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र जायसवाल, रामप्रताप सोनी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम संयोजक रूप नारायण माली ने संस्था की रचनात्मक, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह की सफलता में पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, संरक्षक चंद्र प्रताप सोनी, पूर्व अध्यक्ष गौतम सोनी, कोषाध्यक्ष पवन सोनी, डॉ. पीके सिंह, रमेश शर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, गोपाल दास विश्वकर्मा, प्रमोद गुप्ता, सुनील कुमार शाह, विनोद पाठक, देवेंद्र श्रीवास्तव, अमित सैनी, ऋषभ माली, रमन सोनी, अमित सोनी, मनोज विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सोनी, अशोक मौर्य, धर्मसेन सिंह, रविशंकर, विवेक प्रताप सेठी, अमरनाथ गुप्ता, दिनेश सेठ, रवि सेठ, कुलदीप सोनी, दिवेश साहू, अमन सहगल, रवि विश्वकर्मा, साजन शर्मा, राहुल सेठी, आनंद यादव, संदीप सोनी, राजन सोनी, संजीव सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, महेंद्र अग्रहरि, धनंजय पाठक, श्याम बाबू वर्मा, योगेंद्र पांडे, अमरीश पांडे, मनोज कुमार चतुर्वेदी, संतोष त्रिपाठी, श्रीकांत श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता अजय साहू, मनोज तिवारी, रविकांत जायसवाल, रमेश सिंह, रामरतन सोनी, संतोष साहू, जियाराम यादव, सूर्यनाथ चौबे, अनिल सेठ, प्रेम दर्शन विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार साहू, उत्कर्ष शाह, श्रेयांश शंकर, उद्धव शाह, शशांक सिंह रानू, राजेंद्र खत्री, दीपक जावा, कृष्णा कुमार जायसवाल, निखिलेश सिंह, विवेक सिंह, नवीन मिश्रा, कौशल त्रिपाठी, चंदन सिंह, घनश्याम गुप्ता, कीर्ति सिंह, शरद साहू, नीरज श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, दिलीप सिंह, हरिश्चंद्र गुप्त, संजय सेठ, सर्वेश साहू, रवि गुप्ता, उमापति केडिया, राजेश गुप्ता, पत्रकार संजय गुप्ता, पत्रकार रामबाबू गुप्ता, डॉ. सूरज जायसवाल, आशीष बॉस, विशाल खत्री सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारों के विशेष सहयोग की सराहना की गई। संस्था अध्यक्ष नीरज शाह ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर ठाकुर रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इसके बाद सभी ने श्रावणी भोज का आनंद लिया। समारोह का सफल संचालन संस्था के संरक्षक महेंद्र विक्रम ने किया।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)