Jaunpur News : फूलन देवी का जीवन संघर्ष साहस की रही मिसाल: तूफानी सरोज

Naya Savera Network
फूलन देवी की जयंती पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी
वक्ताओं ने उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के योगदान को किया याद

केराकत जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे पर स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर सोमवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष और साहस की मिसाल रहा है। उन्होंने पिछड़ों, दलितों और शोषित-वंचित वर्गों की समस्याओं को लेकर सदैव आवाज उठाई और लोगों को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का हौसला दिया। उनके जीवन का संघर्ष समाज में सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि फूलन देवी को जनता ने अपना प्रतिनिधि चुनकर लोकसभा भेजा,जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना रही।वही विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी,जब सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।इस अवसर पर सत्यनारायण यादव,डॉ. श्याम प्रकाश सरोज,भगवती सरोज, सुभाष,सत्यनारायण,नवी, रामसमुझ यादव, प्रधान शमशेर मौर्य,रामेश्वर मौर्य, गुड्डू चौहान, आजाद कुरैशी, धर्मेंद्र गौतम,सुदर्शन,जय हिंद यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन महासचिव पवन मंडल ने किया।

जौनपुर के प्रमुख व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!