बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के अगरौरा - रारीकला गांव के मध्य स्थित पीली नदी पर सेतु निर्माण के लिए हुआ शिलान्यास 1523 करोड़ की लागत से तैयार होगा सेतु
बक्शा, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा के अगरौरा- रारीकला गांव के मध्य स्थित पीली नदी पर सेतु निर्माण के लिए शनिवार को विधायक रमेशचंद्र मिश्र द्वारा नदी किनारे विधि-विधान से पूजन पश्चात शिलान्यास किया गया। 1523 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस सेतु निगम पुल से दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे।
पूजन पश्चात प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि रारीकला गांव में पीली नदी पर पुल बनवाने हेतु हाथ में जल लेकर किया गया संकल्प आज पूरा हुआ। विधानसभा में कराए गए दर्जनों विकास कार्यों की गिनती करतें हुए उन्होंने कहा कि यह सब माता भगवती देवी देवताओं के साथ देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से संभव हो सका। उन्होंने कहा कि आज विधानसभा में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही रह गया है। नदी किनारे बनवाये गए पुलों सड़कों से सबसे ज्यादा लाभ निषाद, केवट एवं बिंद जैसे पिछड़े समाज के लोगों को मिलता है। इस पुल निर्माण से दर्जनों गांवों के लोगों का लम्बी दूरी का रास्ता सुगम हो जाएगा। मौके पर मौजूद परियोजना प्रबंधक जेपी गुप्ता ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि दिसम्बर 2027 तक 71.01 मीटर की 1523 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान वीरेन्द्र चौहान एवं संचालन दिव्यप्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान प्रधान राम आज्ञा चौहान, धनियामऊ मण्डल अध्यक्ष अमित चौहान बबलू, अजय सिंह, शनि शुक्ला, प्रिंस चौहान, सहायक अभियंता प्रवीण उपाध्याय, रविशेख यादव, दीपक मौर्या, राजेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अरविंद गौतम, राजेश पाण्डेय सहित सैकड़ों महिला पुरुषों की भीड़ रही।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)