Jaunpur News : क्षेत्रीय सचिव बनने पर प्रदीप पटेल का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर

Naya Savera Network

रामनगर, जौनपुर। क्षेत्र के महेवा गांव निवासी  सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप पटेल को अपना दल (एस) का क्षेत्रीय सचिव, वाराणसी परिक्षेत्र नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

नवनियुक्त क्षेत्रीय सचिव प्रदीप पटेल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का पूरी लगन और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा वाराणसी परिक्षेत्र में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदीप पटेल के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।बधाई देने वालो में मड़ियाहूं विधायक डॉ आर के पटेल, रिंकु पटेल, रमेश मौर्य, बबलू पांडेय संजीव श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, लल्लन पटेल सहित अन्य लोग रहे

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!