बरसठी, जौनपुर। पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान ‘समग्र’ के तहत न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के मामले में सहरमा गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लालचंद्र गौतम (50) पुत्र स्व. जमुना गौतम और उसके पुत्र निवेश गौतम (19) को उनके घर से गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों के खिलाफ उपजिलाधिकारी न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Jaunpur News : वारंट पर दो आरोपी गिरफ्तार
अगस्त 09, 2026
Tags



.jpeg)